फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temperature drops by seven degrees, rain likely today too

Gurugram News: सात डिग्री तक घटा तापमान, आज भी बारिश की संभावना

Fri, 29 May 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Temperature drops by seven degrees, rain likely today too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नोएडा/यमुनासिटी। नौतपा के बीच हुए मौसम में बदलाव के बाद शुक्रवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार शाम शहर के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है। तापमान दो डिग्री तक और गिर सकता है। विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार बने रहेंगे।



मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कई दिनों की तुलना में धूप का असर कम रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं चलीं। शाम करीब छह बजे शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम सुहाना होने की वजह से बाजारों और पार्कों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन

-------------------
नया बीज बोने में होगी आसानी
गेहूं कटने के बाद से खेत खाली हैं और किसान अगली फसल बोने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बारिश होने से खेतों में नमी आ गई है, जिससे बीज बोने में आसानी होगी। वहीं जिन किसानों ने खेत में नर्सरी तैयार की है, उनके पौधों को भी पानी मिलने से राहत मिल गई है। उधर, जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन तक तेज हवाएं, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वे खराब मौसम होने पर खेतों में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed