फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tell CM flying squad personnel snatch cash and ATM card from truck driver

ट्रक चालक को लिफ्ट देकर नकदी एटीएम कार्ड छीने

Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tell CM flying squad personnel snatch cash and ATM card from truck driver
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक से लिफ्ट देकर कार में तीन बदमाशों ने एक ट्रक चालक से नकदी और एटीएम कार्ड ले लिया। खुद को सीएम उड़नदस्ते का कर्मी बताकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह सिंधरावली के पास मारपीट कर उन्हें कार से नीचे उतारकर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने बेटी के यहां होने वाले कार्यक्रम के लिए नए नोट की गड्डी ली हुई थी। पीड़ित ने बिलासपुर थाने में रिपोट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विजयपाल गांव सांगवा थाना बुहाना जिला झुनझुनू राजस्थान के रहने वाले हैं। वह ट्रक चालक हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को सुबह करीब सवा सात बजे वह अपने ट्रक को ठीक कराने के लिए बिलासपुर चौक पर खड़े थे लेकिन उसके ठीक होने में समय लग रहा था। तब वह उसे गैरेज में डालकर घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उनसे पूछा कि आप कहां जा रहे हैं। उन्होंने झुनझुनू जाने की बात कही तो उसने कहा कि वह भी वहीं जा रहा है। उनसे कहा कि वह आर्मी में है और धौलाकुआं में तैनाती है। तभी एक कार आकर रुकी और उसमें दो युवक पहले से ही बैठे थे। जिन्होंने झुनझुनू जाने की बात कहकर उन्हें कार में बैठा लिया। बीच रास्ते में शातिरों ने खुद को सीएम उड़नदस्ते का कर्मी बताकर पर्स और एटीएम कार्ड ले लिया। कार्ड का पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद मारपीट कर कार से नीचे उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बेटी के यहां कार्यक्रम में जाने के लिए यह 18 हजार रुपये के नए नोट ले रखे थे। आरोपियों ने एटीएम से तीन हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने बिलासपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed