{"_id":"68750907f0b0ce7e1a04f7b5","slug":"teen-dies-after-drowning-in-gurgaon-canal-in-nuh-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह: गुड़गांव कैनाल में नहाने के दौरान डूबने लगने किशोर, बरातियों ने किसी तरह एक को बचाया; दूसरे की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: गुड़गांव कैनाल में नहाने के दौरान डूबने लगने किशोर, बरातियों ने किसी तरह एक को बचाया; दूसरे की हुई मौत
Mon, 14 Jul 2025 07:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:13 PM IST
सार
नूंह जिले के सिकरावा गांव में गुड़गांव कैनाल में नहाने गए दो किशोरों में से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे को बचा लिया गया।
विज्ञापन
गुड़गांव कैनाल में डूबने से किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह जिले के सिकरावा गांव में सोमवार को पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो किशोर गुड़गांव कैनाल में नहाने गए थे। दोनों डूबने लगे, लेकिन एक को निकाल लिया गया। वहीं, दूसरा पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बारात में जा रहे बारातियों ने किशोरों को डूबते हुए देखा। उन्होंने किशोरों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक किशोर को निकाल लिया गया। वहीं, दूसरा किशोर पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान मोहम्मद शाद पुत्र साबिर हुसैन निवासी सिकरावा के रूप में हुई है।
विज्ञापन