{"_id":"6113d2f98ebc3e7b953ede42","slug":"teej-festival-celebrated-at-farmer-s-picket-gurgaon-news-noi598619558","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान धरनास्थल पर मनाया तीज उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान धरनास्थल पर मनाया तीज उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। किसान आंदोलन के समर्थन में शहर के राजीव चौक के पास संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम द्वारा धरना दिया जा रहा है। बुधवार को ऊषा सरोहा की अध्यक्षता में धरनास्थल पर हरियाली तीज उमंग के साथ मनाया। महिला किसानों ने पारंपरिक वस्त्र पहने और लोकगीत गाए। धरने की कमान महिलाओं संभाली और मंच संचालन किया। महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने धरने पर समा बांध दिया और सावन की पारंपरिक मिठाई घेवर प्रसाद के रूप में बांटा गया।
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि धरनास्थल पर कई किसान साथी कोथली के रूप में महिला किसानों के लिए फल लेकर आए है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में किसान 12 अगस्त को धरनास्थल पर किसान संसद का आयोजन करेंगे, जिसमें कृषि कानूनों एवं एमएसपी की गारंटी के कानून पर चर्चा एवं बहस करवाई जाएगी। वहीं सरकार से कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग भी की जाएगी। बुधवार को तीज उत्सव पर धरने में भारती देवी, गीता, ओमवती, बबली, विद्या देवी, लीलावती, तारावती, सवनीत कौर, अनुष्का, आरसी हुड्डा, हरीश, राजबीर, देविका सिवाच, आशा, निशा, सुनीता, रोशनी, अनीता, फूलवती, शांति, सोनिया, प्रेमवती सहित काफी संख्या में महिलाएं उपं किसान व अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।