{"_id":"676d946ca6ad569cf20abf4c","slug":"team-that-went-to-stop-illegal-mining-attacked-case-registered-against-two-dozen-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100106-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
टीम द्वारा कब्जे में ली गई जेसीबी को भी छुड़ा ले गए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के गांव हथनगांव में अवैध खनन रोकने गई खनन विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने मौके पर जेसीबी को कब्जे में लिया, जिसके बाद खनन माफियाओं व टीम के बीच झड़प हुई और टीम से जेसीबी को छुड़ा लिया। हालांकि, इस दौरान किसी के चोट लगने की सूचना नहीं है। खनन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर बिछोर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खनन विभाग के वरिष्ठ खनन रक्षक शाहआलम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से हथनगांव के पहाड़ में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वह टीम के साथ हथनगांव के पहाड़ की ओर छापा मारने के लिए पहुंच गए। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची खनन माफिया अपनी जेसीबी के साथ पहाड़ से उतर आए और जेसीबी मशीन एक मकान में ले जाकर खड़ी कर दी। इसके बाद टीम ने मकान पर छापा मारा और जेसीबी को कब्जे में लेकर जेसीबी मशीन ले जाने लगे। तभी आसपास के मकानों से लगभग दो दर्जन महिलाओं व पुरुषों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया और बलपूर्वक जेसीबी को उनसे छुड़ाकर ले गए। बिछोर थाना पुलिस ने आरोपी साजिद, वाजिद, शाहिद, खननु सहित दो दर्जन महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खनन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा। अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जसवीर सिंह , थाना प्रभारी बिछोर