{"_id":"6a19b0913909ef788e08542a","slug":"teachers-will-get-relief-from-technical-problems-on-diksha-20-portal-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89570-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दीक्षा 2.0 पोर्टल पर शिक्षकों को तकनीकों दिक्कतों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दीक्षा 2.0 पोर्टल पर शिक्षकों को तकनीकों दिक्कतों से मिलेगी राहत
विज्ञापन
अब पूरी प्रक्रिया समझने के बाद ही जारी होगी मूल्यांकन रिपोर्ट
गुरुग्राम। दीक्षा 2.0 पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण और तकनीकी कोर्स कर रहे शिक्षकों को अब बार-बार आने वाली तकनीकी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन और तकनीकी सहायता जारी की गई है, ताकि प्रशिक्षण के दौरान लॉगिन, ओटीपी सर्वर स्लो होने और प्रमाणपत्र डाउनलोड जैसी समस्याओं का समाधान हो सकें।
जानकारी के अनुसार कई शिक्षक मॉड्यूल और वीडियो को पूरा देखे बिना ही जल्दबाजी में आगे बढ़ जाते थे, जिसके कारण उनकी प्रोग्रेस तक रुक जाती थी और मूल्यांकन रिपोर्ट जारी नहीं हो पाती थी। अब विभाग ने स्पष्ट किया है कि हर मॉड्यूल को ध्यानपूर्वक करना जरूरी होगा। इसके बाद ही मूल्यांकन और डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। विभाग के अनुसार कई बार अंतिम दिनों में एक साथ अधिक संख्या शिक्षक पोर्टल पर लॉगिन करते हैं जिससे सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है और साइट धीमी हो जाती है। ऐसे में शिक्षकों से अपील की गई है कि वे समय रहते प्रशिक्षण पूरा करें और किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें। विभाग ने स्कूल मुखियाओं और संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल की पूरी जानकारी दें और तकनीकी प्रशिक्षण में सहयोग करें। इससे शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा प्रणाली को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलगी। संवाद