फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teachers trained in modern teaching techniques at DIET

Gurugram News: डाइट में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का दिया प्रशिक्षण

Wed, 19 Aug 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Teachers trained in modern teaching techniques at DIET
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में पीजीटी बायोलॉजी और टीजीटी साइंस शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का तीसरा दिन संपन्न हुआ। कार्यक्रम एससीईआरटी हरियाणा के दिशा-निर्देशों के तहत डाइट प्राचार्या सुमिता रांगी के नेतृत्व और ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

डाइट ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान ने शिक्षकों को अनुभव आधारित अधिगम का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कक्षा में व्यावहारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। टीजीटी साइंस शिक्षकों को अनिल कुमार ने 21वीं सदी के कौशल की जानकारी दी। पीजीटी बायोलॉजी शिक्षकों को उषा रानी ने विद्यालय आधारित मूल्यांकन और समग्र विकास पत्र के बारे में बताया। प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल, ई-कंटेंट डेवलपमेंट, खिलौना आधारित अधिगम और कोशिका विभाजन समेत अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। एनसीईआरटी हरियाणा के डॉ. मधुप वशिष्ठ और अश्वनी कुमार ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर शिक्षकों से फीडबैक लिया और आवश्यक सुझाव दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed