फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   teacher shot dead

Gurugram News: अध्यापक की गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Jul 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
teacher shot dead
अध्यापक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

महिला सहकर्मी के साथ इंस्टीट्यूट से जा रहा था घर, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम





संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार बदमाशों ने शुक्रवार की शाम को महिला सहकर्मी के साथ जा रहे इंस्टीट्यूट के अध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने दिया। सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस सहित अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार मूल रूप से झज्जर के रहने वाले प्रशांत मलिक क्षेत्र के ग्लोबल इंस्टीट्यूट में अध्यापक थे। इसी इंस्टीट्यूट में चरखी दादरी की रहने वाली कुसुम भी टीचर हैं। इंस्टीट्यूट से छुट्टी के बाद दोनों बुलेट पर जा रहे थे। जब वह याकूबपुर के पास पहुंचे तो दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उस पर हथियार तान दिए। इसके बाद कुसुम घबरा गई और बचने के लिए सड़क की दूसरी तरफ भागी। जबकि प्रशांत खेतों की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब 150 मीटर दूर जाकर बदमाशों ने प्रशांत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उसे तीन गोली लगीं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed