फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teacher beats students for saying Jai Shri Ram, family members create ruckus

Gurugram News: जय श्रीराम बोलने पर अध्यापक ने छात्रों को पीटा, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 06 Nov 2023 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Teacher beats students for saying Jai Shri Ram, family members create ruckus
फोटो -
विज्ञापन


परिजनों ने कहा - बच्चों को स्कूल में जबरन बाइबल पढ़ाई जाती है, स्कूल संचालक ने आरोप नकारे
बैलगाड़ी पर घुमाने के दौरान डर लगने पर बच्चों को किसी ने दी थी जय श्रीराम बोलने की सलाह



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार स्थित एक प्राइमरी निजी स्कूल एवं डे केयर में परिजनों ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब पिकनिक के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाने पर स्कूल अध्यापक ने छात्रों की पिटाई कर दी। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने पिकनिक के दौरान एक व्यक्ति के साथ मिलकर जय श्रीराम का नारा लगाया था। यह बात उनके अध्यापक को नागवार गुजरी और उसने छात्रों की पिटाई कर दी। छात्रों के परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चों को स्कूल में जबरन बाइबल पढ़ाई जाती है। इतना ही नहीं उन्हें हिंदू धर्म का विरोधी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। बच्चे माथे पर तिलक लगाकर चले जाएं तो उस तिलक को मिटा दिया जाता है।


पुलिस के अनुसार न्यू पालम विहार के ब्लॉक में एक निजी प्राइमरी स्कूल एवं डे केयर सेंटर है। इस स्कूल संचालक की तरफ से बच्चों को पिकनिक पर एक फार्म हाउस में ले जाया गया था। छात्रों ने बताया कि यहां उन्हें बैलगाड़ी पर घुमाया जा रहा था। इस दौरान उन्हें बैठने में डर लग रहा था तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें कहा था कि जय श्रीराम का नारा लगाओ तो उन्हें डर नहीं लगेगा। इस पर छात्रों ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया। यह बात उनके टीचर को नागवार गुजरी और उन्होंने पिकनिक के दौरान ही छात्रों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

छात्रों ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने अध्यापक को फोन करके इसका विरोध भी किया। इसके बाद अभिभावक सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले में स्कूल संचालक ने अध्यापक व स्कूल पर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में ऐसी कोई गतिविधि नहीं होती है। वह स्कूल प्रबंधन और अध्यापक पर लगाए गए सभी आरोपों को नकारते रहे। मामले में फिलहाल परिजनों ने पुलिस को भी शिकायत दे दी है। थाना प्रभारी बजघेड़ा इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि शिकायत पुलिस को मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed