{"_id":"69d63808ae847e91db0185e5","slug":"tb-screening-camp-in-kherki-daula-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84335-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेड़की दौला में टीबी जांच कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेड़की दौला में टीबी जांच कैंप
विज्ञापन
मानेसर (संवाद)। नखडोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खेड़की दौला में कैंप लगाया गया जिसमें 115 लोगों की जांच की गई। 71 लोगों के एक्स-रे भी किए गए ताकि बीमारी का सही पता लगाया जा सके। डॉ. तरुण चोपड़ा ने बताया कि हमारा लक्ष्य पूरे क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करना जरूरी है, ताकि बीमारी का समय पर पता चल सके और इलाज शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि अगर किसी को लगातार खांसी, बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण हों तो तुरंत जांच कराएं।
बदलते मौसम बढ़े मरीज
मानेसर (संवाद)। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार को करीब 75 मरीज नखडोला स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने पहुंचे। इनमें ज्यादातर लोगों को बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत थी।