{"_id":"6a087a5c8e029a202c0708a4","slug":"taxi-driver-assaulted-in-manesar-accused-of-using-casteist-slurs-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88218-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में टैक्सी चालक से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में टैक्सी चालक से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर में टैक्सी चालक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां शब्द कहने का मामला सामने आया है। पुलिस ने टैक्सी चालक मदन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि 13 मई की शाम करीब 6:35 बजे घर जाने के दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर खड़ा था। जब उसने ट्रैक्टर चालक से रास्ता खाली करने को कहा, तो चालक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। ट्रैक्टर चालक संदीप साहू शराब के नशे में था और उसने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद उसने लोहे के औजार से उनके सिर पर हमला कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि उसे ट्रैक्टर मालिक अस्पताल लेकर गया और इलाज करवाया, लेकिन उस समय उसकी ठीक से मेडिकल जांच नहीं कराई गई। शिकायत के आधार पर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में मारपीट और एससी, एसटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।