{"_id":"6639692e770d4239e6096314","slug":"tarini-malhotra-has-passed-12th-and-adith-r-parthasarathy-topped-in-10th-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30419-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तारिणी मल्होत्रा ने 12वीं और आदिथ आर. पार्थसारथी ने 10वीं में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तारिणी मल्होत्रा ने 12वीं और आदिथ आर. पार्थसारथी ने 10वीं में किया टॉप
विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में गुरुग्राम का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीआईएससीई (काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड ने सोमवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया है। जिले में लगभग 10 निजी स्कूल सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध हैं। दोनों कक्षाओं के परिणाम में कई विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। श्रीराम स्कूल मौलसारी की छात्रा तारिणी मल्होत्रा 99.25 फीसदी अंक लेकर 12वीं में और श्रीराम स्कूल अरावली के छात्र आदिथ आर. पार्थसारथी 99.6 फीसदी अंक लेकर गुरुग्राम टॉपर बने हैं।
-- --
श्रीराम स्कूल मौलसारी की तारिणी के 99.25 फीसदी अंक
श्रीराम स्कूल मौलसारी में आईएससी और आईसीएसई का परिणाम शानदार रहा। स्कूल की छात्रा तारिणी मल्होत्रा 99.25 फीसदी अंक लेकर गुरुग्राम में 12वीं कक्षा में टॉपर बनी। स्कूल के छात्र ऋत्विक वर्मा ने 98.25 फीसदी व समय कुमार ने 97.5 फीसदी अंक हासिल किए। 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वंश राकेश जगतियानी ने 98.6 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान, आन्या गुप्ता ने 98.4 फीसदी अंक के साथ द्वितीय व शिव चंद्र ने 97.8 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
श्रीराम स्कूल अरावली के आदिथ आर. पार्थसारथी 10वीं टॉपर
श्रीराम स्कूल अरावली में आईएससी और आईसीएसई का परीक्षा परिणाम काफी शानदार रहा। 10वीं कक्षा में आदिथ आर. पार्थसारथी ने 99.6 फीसदी अंक लेकर गुरुग्राम में टॉप किया है। स्कूल की छात्रा सुहानी जयसवाल व अनुष्का कंसल ने 99 फीसदी अंक और यश्वी चुघ ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
12वीं कक्षा में अनुष्का डागा 98.75 फीसदी अंक लेकर स्कूल टॉपर बनी है। आशवी गंभीर व नंदिनी सिंघवी ने 98.5 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और रेहान कुमार ने 98.25 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
-- --
अतुल कटारिया स्कूल में 10वीं का परिणाम रहा शानदार
लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल की छात्रा गुंजन यादव ने 99.2 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। अमिता पाल ने 99 फीसदी अंक, वंश राजपूत व भविष्य चौहान ने 98.2 फीसदी अंक लेकर 10वीं कक्षा पास की। स्कूल के 77 में से 36 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्कूल के चेयरमैन धनराज कटारिया, निदेशक सुनीता कटारिया व प्रधानाचार्य मुक्ति सुहाग ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी।
-- --
स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम 100 फीसदी
स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-57 की 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा। 10 आईएससी विद्यार्थियों और 34 आईसीएसई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 का पूर्ण स्कोर हासिल किया है। 12वीं कक्षा के परिणाम में स्तुति खन्ना ने 98.25 फीसदी के साथ ह्यूमैनिटीज संकाय में स्कूल टॉप किया है। लक्ष्य मित्तल 98 फीसदी के साथ विज्ञान संकाय में टॉपर, विहान बख्शी ने 96.75 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स संकाय में स्कूल टॉपर बने हैं। वहीं, 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में करनधीर गहलोत ने 98.8 फीसदी अंक लेकर ग्रेड में टॉप किया। स्कूल में आईएससी में 46 फीसदी विद्याथियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और 88 फीसदी विद्यार्थियों ने 75 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। आईसीएसई में 48 फीसदी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और 90 फीसदी विद्यार्थियों ने 75 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं।
-- --
लॉर्ड जीसस स्कूल में आन्या बनी स्कूल टॉपर
लॉर्ड जीसस स्कूल के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रा आन्या शुक्ला ने 98.5 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। वहीं, योगी ने 97 फीसदी के साथ द्वितीय व भव्य अरोड़ा ने 96.2 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं कक्षा में कामर्स संकाय की छात्रा सनुजा ने 94.7 फीसदी अंक, कंगना ने 92.5 फीसदी अंक, भव्य ने 92.75 फीसदी अंक, सीया ने 92.5 फीसदी अंक हासिल किए हैं। विज्ञान संकाय नॉन मेडिकल में हर्षिता ने 95.7 फीसदी अंक, हिमानी मुद्गल ने 94.25 फीसदी अंक हासिल किए हैं। छात्र शिवम गुप्ता ने 93 फीसदी अंक, पुलकित, समीर, अनन्या व प्रिंसी चौहान ने 92.5 फीसदी अंक और पूर्वी ने 92.25 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
-- --
ऋषि पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा बेहतर
ऋषि पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कामर्स संकाय की छात्रा भूमिका यादव ने 93.25 फीसदी अंक निखिल ने 89.5 फीसदी व केशव यादव ने 89 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय में गोरंग ने 95.25 फीसदी अंक, यश ने 91.5 फीसदी अंक, मनु व जयंत ने 89.75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 10वीं कक्षा में आयुष ने 96.8 फीसदी, दीप्ति ने 95.6 फीसदी, अर्नव ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं।