फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Targets BJP over hike in petrol and diesel prices

Gurugram News: पेट्रोल, डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी पर भाजपा पर साधा निशाना

Sun, 17 May 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Targets BJP over hike in petrol and diesel prices
-
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने जनता को महंगाई की नई किस्त दे दी है। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है।



आफताब अहमद ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर तथा सीएनजी पर 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से आम जनता, किसानों, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई की श्रृंखला शुरू हो जाती है, क्योंकि परिवहन महंगा होने से खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई मैन बताते हुए कहा कि चुनाव समाप्त होते ही सरकार ने जनता की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होती हैं, तब भी केंद्र सरकार जनता को राहत नहीं देती, बल्कि टैक्स बढ़ाकर फायदा खुद उठा लेती है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स पर निर्भर करती हैं। उन्होंने दावा किया कि 2014 में जब कांग्रेस सरकार गई थी तब पेट्रोल 71.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 56.71 रुपए प्रति लीटर था, जबकि आज दोनों के दाम काफी बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बढ़ोतरी का विरोध सड़क से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक करेगी तथा आम जनता की आवाज मजबूती से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed