{"_id":"6a8c47e2800ed6d14509b243","slug":"swimmers-from-shiv-nadar-school-led-the-race-for-medals-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98803-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पदकों की दौड़ में सबसे आगे रहीं शिव नादर स्कूल के तैराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पदकों की दौड़ में सबसे आगे रहीं शिव नादर स्कूल के तैराक
विज्ञापन
अंतर-विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। प्रशिक्षक
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता, बालिका तैराकों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-46 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को अंतर-विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की बालिका तैराकों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा की।
प्रतियोगिता में बटरफ्लाई, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, फ्री स्टाइल और इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाएं शामिल थीं। इंडिविजुअल मेडले के अंडर-8 वर्ग में शालोम प्रेसीडेंसी की सायरा चतुर्वेदी ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-10 में सेंट जेवियर्स-49 की केजिया सतीजा और अंडर-12 में मितक्षी सिन्हा प्रथम रहीं। अंडर-14 में शिव नादर स्कूल की साणा वडेरा ने स्वर्ण पदक जीता।
50 मीटर बटरफ्लाई के अंडर-8 वर्ग में शिव नादर की नैना सोमापई विजेता बनीं। बैक स्ट्रोक अंडर-14 में डीपीएस इंटरनेशनल की मिरया ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर-10 में सेंट जेवियर्स की केजिया सतीजा और फ्री स्टाइल अंडर-8 में विबग्योर की नूरवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
रिले स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-8 की 4x25 मीटर रिले में शिव नादर स्कूल की टीम प्रथम रही। अंडर-10 और अंडर-12 की रिले स्पर्धाओं में भी शिव नादर की टीमों ने जीत हासिल की। वहीं, अंडर-14 में डीपीएस इंटरनेशनल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।