{"_id":"64f373379b1c02e740092c88","slug":"swat-team-will-look-like-black-cat-commando-commissioner-gave-instructions-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13565-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ब्लैक कैट कमांडो जैसी नजर आएगी स्वाट टीम, आयुक्त ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ब्लैक कैट कमांडो जैसी नजर आएगी स्वाट टीम, आयुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ अलग होगा टीम की वर्दी का रंग
जी-20 से लेकर भीड़-भाड़ व अन्य स्थानों पर नजर आएगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देश के बाद हर जिले की स्वाट टीम अब अत्याधुनिक हथियार से लैस नजर आएगी। इनके पास अत्याधुनिक हथियार के साथ वर्दी का रंग भी अलग रखा जाएगा। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कमिश्नरेट के स्वाट टीम के जवानों का निरीक्षण किया। जी-20 में आने वाले विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले प्वाइंट पर इनको तैनात किया गया है।
स्वाट (स्पेशल वेपन एंड टैक्टिस ) की टीम में पूरे कमिश्नरेट से जवानों को छांट कर रखा गया है। टीम के सदस्यों की शैक्षिक योग्यता, उम्र और कद काठी का खास खयाल रखा गया है। इनके पास बुलेट प्रूफ जैकेट, अत्याधुनिक हथियार मौजूद रहेगा। इस तरह की टीम हर जोन में तैनात की जाएगी। अभी मौजूदा सदस्यों को जी-20 के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले स्थान पर लगाया गया है। इसके साथ ही इनको आने वाले समय में जन्माष्टमी, दिवाली व अन्य त्योहारों पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी उतारा जाएगा।
नूंह पुलिस के निर्देश पर काम करेगी
जी-20 की तावड़ू में होने वाली बैठक के बारे में मेवात पुलिस की ओर से पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। उनकी ओर से आने वाली सूचना के बाद पुलिस टीम काम करेगी। आटीसी होटल में दिल्ली से आने वालों की सूचना दिल्ली पुलिस की ओर से दी जाएगी। जिसके बाद उनको नूंह की सीमा में सुरक्षा के साथ दाखिल कराया जाएगा। इसी तरह से नूंह पुलिस गुरुग्राम पुलिस को सूचना देगी कि काफिला निकलने वाला है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने किया ट्रायल
ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली व नूंह पुलिस के साथ संपर्क कर ट्रायल किया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एसीपी व इंस्पेक्टर को अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है। दिल्ली में होने वाले 8 से 10 तक के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी पहले ही जारी कर दिया है। जिसमें सात सितंबर की रात 12 बजे से दस सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक है।