{"_id":"6a58c6dd32830027ba0d1e53","slug":"surveillance-to-be-stepped-up-in-industrial-areas-cameras-to-be-installed-at-major-intersections-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94676-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ेगी निगरानी, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ेगी निगरानी, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे कैमरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी मानेसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे पूरे इलाके की निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। जीएमडीए की योजना के अनुसार, आईएमटी मानेसर के सभी प्रमुख चौकों पर आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।
इन कैमरों के जरिये सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे किसी भी घटना की जानकारी समय पर मिल सकेगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करना आसान होगा। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण आईएमटी मानेसर में बड़ी संख्या में कंपनियां, कर्मचारी और वाहन रोजाना आते-जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लंबे समय से निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही थी।
सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद चोरी, यातायात नियमों के उल्लंघन और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। जीएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा और निगरानी के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। आने वाले समय में जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।