फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Surge in cases of viral flu with corona like symptoms

Gurugram News: कोरोना जैसे लक्षणों के साथ वायरल फ्लू के मामलों में आया उछाल

Thu, 12 Oct 2023 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Surge in cases of viral flu with corona like symptoms
युवाओं और बच्चों को तेजी से चपेट में ले रहा, खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कोरोना जैसे लक्षणों के साथ वायरल फ्लू युवाओं और बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। ज्यादातर को खांसी, कफ, बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही है। इन मरीजों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव मिल रही है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को सामाजिक दूरी अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
सिविल अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ज्यादातर मामले न्यू गुरुग्राम और गुरुग्राम क्षेत्र से हैं। मरीजों में बच्चे और युवा शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे मरीजों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी है। बच्चों में दो सप्ताह से अधिक खांसी के अलावा गंभीर निमोनिया जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। कई बच्चे सांस लेने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही समस्या इन दिनों 20 से 40 वर्ष तक के युवाओं में भी देखने को मिल रही है। ज्यादातर मामलों में युवाओं को भी कफ जैसी समस्या हो रही है। उधर, बीते दस दिनों से जिले में हर दिन एक नया कोरोना मरीज सामने आ रहा है। सभी मामलों में मरीज होम आइसोलेशन में ही स्वस्थ हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों वायरल फ्लू के सभी लक्षण कोरोना से मिलते हैं। बगैर जांच के वायरल फ्लू और कोरोना में अंतर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में 20 फीसदी युवा वायरल फ्लू के लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। एनसीआर में कामकाजी युवाओं में यह समस्या ज्यादा हो रही है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बिलाल खान ने बताया कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों में यह मामले तेजी से बढ़े हैं। यह बच्चे सांस लेने और खेलकूद में हांफ रहे हैं। आयु विशेष के अनुसार निर्धारित वैक्सीन नहीं ली है। इसके अलावा बदलता मौसम भी बच्चों को बीमार कर रहा है।


बचाव के उपाय

सामाजिक दूरी का पालन करें
फ्लू होने पर हाथ धोएं। दूसरों के संपर्क में न आएं।
परेशानी होते ही विशेषज्ञ की सलाह लें।

फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के एक-दो नए मरीज सामने आ रहे हैं। मौसम में परिवर्तन के कारण इन दिनों फ्लू बढ़ता है। लोग बीमार होते ही डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। विभाग अपने स्तर पर सावधानी बरत रहा है।
- डॉ. जय प्रकाश, कोविड-19 नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed