{"_id":"6a5cc968ebffac4d260b3d6f","slug":"super-100-scheme-successful-5-students-from-the-district-achieved-success-in-neet-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-95029-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुपर-100 योजना सफल... नीट में जिले के 5 विद्यार्थियों ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुपर-100 योजना सफल... नीट में जिले के 5 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर 62 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी थी, 51 विद्यार्थी सफल रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। योजना से जुड़े जिले के 5 विद्यार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण तैयारी का परिणाम मानी जा रही है।
प्रदेश स्तर पर सुपर-100 योजना के तहत इस वर्ष 62 विद्यार्थियों ने नीट-2026 की परीक्षा दी थी। इनमें से 51 विद्यार्थी सफल रहे, जिससे योजना का सफलता प्रतिशत 82 प्रतिशत रहा। सफल विद्यार्थियों में 31 बेटियां शामिल हैं, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया। कई विद्यार्थियों ने 600, 550 और 500 से अधिक अंक भी हासिल किए हैं। जिलावार प्रदर्शन में हिसार पहले, रोहतक दूसरे और गुरुग्राम पांच सफल विद्यार्थियों के साथ प्रमुख जिलों में शामिल रहा। इससे स्पष्ट है कि जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की तैयारी लगातार बेहतर हो रही है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, सुपर-100 योजना के तहत सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग, विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और नियमित टेस्ट की सुविधा दी जाती है। इसी का परिणाम है कि हर साल बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं।