फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Summer Fields School records a 293-run victory.

Gurugram News: समर फील्ड्स स्कूल ने 293 रन से दर्ज की जीत

Tue, 21 Apr 2026 04:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Summer Fields School records a 293-run victory.
फ्यूचर चैंप्स 5.0 लीग में 49 रन पर सिमट गई विवेक भारती स्कूल की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में आयोजित फ्यूचर चैंप्स 5.0 लीग मुकाबले में समर फील्ड्स स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विवेक भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 293 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मुकाबला फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेला गया।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समर फील्ड्स स्कूल की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 342 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान अथर्व यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंद में 109 रन बनाए। वहीं, नित्यांत कश्यप ने 28 गेंद में 102 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा रायन ने 48 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।
विज्ञापन



342 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विवेक भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम 11.3 ओवर में सिर्फ 49 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से भार्गव राघव ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए, जबकि नवनीत राठी ने 8 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज समर फील्ड्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेंदबाजी में अबीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.3 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, शौर्य ने 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सक्षम पटियाल ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, विवेक भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से गेंदबाजी में वंश ने 2 विकेट, ऋषि और नवनीत राठी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed