फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suggestions invited for ECINET app; submit feedback by December 27

Gurugram News: ईसीआईनेट एप में सुझाव आमंत्रित, 27 दिसंबर तक भेजें राय

Tue, 02 Dec 2025 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Suggestions invited for ECINET app; submit feedback by December 27
गुरुग्राम। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ‘ईसीआईनेट’ एप डाउनलोड करें और इसमें उपलब्ध सबमिट ए सजेशन विकल्प के माध्यम से एप को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा करें। सुझाव 27 दिसंबर 2025 तक भेजे जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की जाने वाली पहल के बारे में बताया कि ‘ईसीआईनेट‘ एप का ट्रायल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और हाल के उपचुनावों के दौरान इस्तेमाल किया गया था। इस नए प्लेटफॉर्म से बेहतर वोटर सर्विस, पोलिंग परसेंटेज ट्रेंड्स की जल्दी जानकारी और पोल खत्म होने के 72 घंटे के अंदर इंडेक्स कार्ड्स का पब्लिकेशन भी मुमकिन हुआ। पहले इसमें कई हफ्ते या महीने लग जाते थे। बिहार चुनाव से मिली सीख और सीईओ, डीईओ, ईआरओ, ऑब्जर्वर और फील्ड अधिकारियों से मिले फीडबैक को प्लेटफार्म को और बेहतर बनाने के लिए शामिल किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed