{"_id":"60e88ed68ebc3ec2061da56b","slug":"sub-inspector-s-car-stopped-and-beaten-with-sticks-gurgaon-news-noi5925514148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर की कार रोक कर डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब इंस्पेक्टर की कार रोक कर डंडों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। दिल्ली-महरौली रोड पर स्थित एक बार में पार्टी के दौरान नशे में धुत युवकों से सब इंस्पेक्टर के साथियों के साथ डांस के दौरान कोहनी लगने पर विवाद हो गया। बार में मामला सुलझने के बाद आरोपियों ने पहले मार्केट की पार्किंग में झगड़ा किया, लेकिन बाद में सब इंस्पेक्टर की गाड़ी का पीछा कर आरोपियों ने उन्हें मेदांता अस्पताल के पास रोक लिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सब इंस्पेक्टर के दोस्त ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल एक आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से दादरी निवासी मोहित ने सेक्टर-29 थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, मोहित सुशांत लोक थाने में सब इंस्पेक्टर हैं। वह 7 जुलाई को सुमित (सेक्टर-29 थाने में सब इंस्पेक्टर) समेत कुछ अन्य दोस्तों के साथ द विस्की बार में पार्टी करने गए थे। यहां दो युवक शराब के नशे में धुत होकर उनसे बदतमीजी करने लगे। किसी तरह उन्होंने मामला शांत कर दिया। जब वह बार से बाहर निकले तो दोनों युवक उनसे दोबारा उलझ गए। मोहित अपनी गाड़ी से दिल्ली जाने के लिए निकला, जबकि सुमित मानेसर पुलिस लाइन जाने के लिए अपनी गाड़ी से चला।
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने सुमित की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया और उसकी गाड़ी रुकवाने का प्रयास करने लगे। इस पर सुमित ने मोहित को फोन कर सूचना दी और गाड़ी को मेदांता अस्पताल की तरफ मोड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी से सुमित का रास्ता रोक लिया और उसके साथ डंडों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने सुमित के पैर पर गाड़ा चढ़ा दी और फरार हो गए । इसी दौरान मोहित भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने सुमित को अस्पताल पहुंचाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने इस मामले में क्रिशन निवासी पलवल व शिव कुमार निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाद में दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।