फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   students will use tablets

Gurugram News: 10वीं व 12वीं के नए विद्यार्थियों को तीन मई तक मिलेंगे टैबलेट

Thu, 25 Apr 2024 04:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
students will use tablets
शिक्षा निदेशालय ने टैबलेट रीसेट करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए थे। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के टैबलेट जमा कराए थे। अब नए शैक्षणिक सत्र के तहत सरकारी स्कूलों की 10वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और 12वीं कक्षा में आए नए विद्यार्थियों को अब तीन मई तक टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं कि 26 अप्रैल तक टैबलेट को रीसेट कराएं और विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने की प्रक्रिया शुरू करें। गुरुग्राम में 130 राजकीय माध्यमिक स्कूल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। नए सत्र के तहत इन स्कूलों में 10वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले लगभग 10 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा 12वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के पास बीते सत्र से ही टैबलेट हैं, हालांकि कई स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से भी टैबलेट वापस जमा कराए थे। वहीं, 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अब 12वीं कक्षा में दाखिला ले चुके हैं, ऐसे में उनके पास टैबलेट पहले ही मौजूद हैं। स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का डाटा तीन मई तक अवसर एप पर अपलोड करना हाेगा। वहीं, शिक्षकों को पाल साॅफ्टवेयर प्रयोग करने के लिए भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गणित विशेषज्ञ बलवान सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की जानकारी अवसर एप पर अपलोड की जा रही है, ताकि शिक्षा विभाग द्वारा जिओ व एयरटेल कंपनी को विद्यार्थियों की संख्या अनुसार सिम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा सकें। विभागीय आदेशानुसार ही टैबलेट वितरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed