{"_id":"60477fd68ebc3ecbac0662e5","slug":"students-will-study-in-smart-classrooms-gurgaon-news-noi5701938145","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोणाचार्य कॉलेज में स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोणाचार्य कॉलेज में स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना काल के बाद विद्यार्थी किताबों से ज्यादा ई-कंटेंट से पढ़ाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब कॉलेज प्रबंधन भी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कक्षाओं को मुख्य तौर पर जगह दे रहे हैं। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में 5 स्मार्ट कक्षाएं बनाई जाएंगी। इन्हें इंटरेक्टिव रूम का नाम दिया जाएगा।
इसमें विद्यार्थियों को कंप्यूटर, इंटरनेट व अन्य डिजिटल माध्यमों की सुविधा होगी। इसके लिए 23 लाख 64 हजार का बजट जारी किया गया है। इसके साथ ही संस्कृत हिंदी हॉल, भूगोल लैब, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल भी बनाया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा तकरीबन 89 लाख 32 हजार का बजट जारी किया गया है।
आगामी सत्र के विद्यार्थियों को इन सभी हॉल व लैब की सुविधा मिल सकेगी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 31 मार्च तक भवन निर्माण के संबंध में कॉलेज प्रबंधन को रिपोर्ट भी पेश करनी होगी।
विज्ञापन
भूगोल लैब के लिए 29 लाख 47 हजार का बजट जारी
कॉलेज में भूगोल लैब का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 29 लाख 47 हजार का बजट जारी किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न अध्ययन करने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल के लिए साढ़े 6 लाख, हिंदी संस्कृत लैब के लिए 29 लाख 71 हजार का बजट जारी किया गया है।
जटौली हेलीमंडी को मिली गणित और भूगोल लैब
जटौली हेलीमंडी स्थिति राजकीय महाविद्यालय में भी भूगोल लैब और गणित की लैब शुरू की जाएगी। इसके लिए 29 लाख और गणित के लिए 29 लाख 95 हजार का बजट जारी किया गया है।
कॉलेज को संस्कृत हिंदी हॉल, भूगोल लैब, वीडियो कॉन्फ्रंसिंग हॉल, 5 स्मार्ट क्लस की सुविधा मिली है। इससे विद्यार्थियों को और भी बेहतर शिक्षा देने में मदद मिल सकेगी।
- वीरेंद्र अंतिल, प्राचार्य, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय