Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will learn science and mathematics through models and puzzles.

Gurugram News: मॉडल और पहेलियों से विज्ञान-गणित सीखेंगे विद्यार्थी

Sat, 28 Nov 2026 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Students will learn science and mathematics through models and puzzles.
- स्कूलों में साइंस-मैथ कॉर्नर विकसित करने के लिए बजट जारी, प्रयोगों और गतिविधियों से समझेंगे कठिन विषय
विज्ञापन

- स्वच्छता की आदतें डालने और कचरे के सही निस्तारण के प्रति भी किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की विज्ञान और गणित विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए साइंस-मैथ कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को बजट जारी किया गया है। इन कॉर्नर में विज्ञान के मॉडल, गणितीय पहेलियां, गतिविधियां और चार्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को खेल-खेल में सवाल हल करने और प्रयोगों के जरिए कठिन विषयों को आसानी से समझने का अवसर मिलेगा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि साइंस-मैथ कॉर्नर के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, कचरे के सही निस्तारण और दैनिक जीवन में विज्ञान के इस्तेमाल से जुड़े मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, गणित कॉर्नर में गणितीय पहेलियां, आकृतियां, अंकगणितीय गतिविधियां और मॉडल तैयार किए जाएंगे। इससे बच्चों के लिए पढ़ाई अधिक रोचक बनेगी और विषयों को समझना आसान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन कॉर्नर को विकसित करने में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षक भी बच्चों को गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। विद्यार्थी स्वयं मॉडल और पहेलियां तैयार करेंगे। इससे उनकी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और गणितीय समझ विकसित होगी। इन कॉर्नर का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता की आदतें भी विकसित करेंगे विद्यार्थी-
स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। बच्चों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की आदत सिखाई जाएगी। शिक्षक उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ स्कूल परिसर को साफ रखने की जिम्मेदारी भी समझाएंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान और गणित पढ़ाने से विद्यार्थियों की विषयों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही, स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां बच्चों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करने में मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed