फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students spread colour with their cultural presentations

Gurugram News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा रंग

Tue, 04 Nov 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Students spread colour with their cultural presentations
नूंह में दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शिक्षा विभाग नूंह की ओर से सोमवार को सामुदायिक केंद्र, बाल भवन नूंह में दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम नूंह अंकिता पुवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग बिखेर दिया।
अंकिता पुवार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सांस्कृतिक, खेलकूद व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता व टीम भावना का विकास होता है। इस सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यार्थियों ने जो प्रस्तुतियां दी हैं, वे न केवल हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाती हैं, बल्कि यह बच्चों की अद्भुत प्रतिभा और मेहनत का परिचायक भी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश, समाज या क्षेत्र की पहचान उसकी संस्कृति से होती है।
विज्ञापन


समूह लोक नृत्य, एकल नृत्य, रागनी व लघु नाटिका पेश की
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने समूह लोक नृत्य, एकल नृत्य, रागनी व लघु नाटिका श्रेणी में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला एफएलएन कोर्डिनेटर कुसुम मलिक व विभिन्न शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी
इससे पहले जिला एफएलएन कोर्डिनेटर कुसुम मलिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा इस दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि अंकिता पुवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों और आयोजन टीम को बधाई दी। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़, उप जिला शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद, एआईपीआरओ अशोक राठी, खंड शिक्षा अधिकारी नूंह शिव कुमार, बीईओ नगीना गीता आर्य, प्रीति राघव, बीआरपी अब्दुल वारिस, जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल दहिया सहित काफी संख्या में विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article