{"_id":"604780868ebc3e592368f586","slug":"students-showed-farming-practices-in-the-model-gurgaon-news-noi5701954169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने मॉडल में दिखाई कृषि पद्धतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने मॉडल में दिखाई कृषि पद्धतियां
विज्ञापन
सेक्टर चार-सात स्थित राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन?
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर 4-7 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 122 स्कूलों के तकरीबन 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान मॉडल मेकिंग के साथ विज्ञान स्किट, ड्रामा, पेंटिंग, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताएं हुई।
इस प्रदर्शनी की शुरुआत अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार ने की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन, डीपीसी संगीता चौधरी और एपीसी राकेश यादव उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने ईको फ्रेंडली, कृषि पद्धतियों, स्वच्छता और स्वास्थ्य, विद्यार्थी स्वच्छता, फ्यूचर ट्रांसपोर्ट आदि विषयों पर मॉडल पेश किए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के बारे में भी बताया। प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर आने वाले को 1500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये की राशि दी गई।
इस प्रदर्शनी में शिक्षकों के लिए भी टीएलएम (टीचर लर्निंग मैटेरियल) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला स्तर पर 10 शिक्षकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
इन विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार
ह्यूमन एज विषय पर नावड़ा फलाहपुर स्कूल की टीम को प्रथम पुरस्कार, स्मार्ट टिकट विषय पर चकरपुर स्कूल की टीम द्वितीय, ईको कंसल्टेंसी विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कटरपुर की टीम ने तृतीय पुरस्कार जीता। इसके अलावा, पोस्टर और पेंटिंग प्रदर्शनी में
विज्ञापन
तमन्ना को प्रथम पुरस्कार, जीजीएसएसएस पटौदी निशा को द्वितीय और उदित कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। नाटक मंचन में
प्रथम पुरस्कार जीएमएसएसएस सेक्टर 4-7, द्वितीय पुरस्कार जीजीएसएस पटौदी और जीएसएसएस नाथापुर को तृतीय पुरस्कार दिया गया।