फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students showcased their talent in dance, singing, and acting.

Gurugram News: नृत्य, गायन और अभिनय में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 21 Oct 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in dance, singing, and acting.
- टैलेंट हंट में कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी हुईं, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

गुरुग्राम। कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीसीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के साथ एमसीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य, गायन, कविता पाठ, अभिनय और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. मीनू शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। डॉ. माला यादव ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. कुसुम लता शर्मा, डॉ. माला यादव और शेफाली अरोड़ा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिताओं में नृत्य के लिए एमसीए प्रथम वर्ष की दिव्या और बीसीए प्रथम वर्ष की आंचल बेस्ट परफॉर्मर रहीं। समीक्षा और भूमिका रनर-अप रहीं। गायन में शैलेंद्र ने बेस्ट परफॉर्मर का खिताब जीता, जबकि पायल रनर-अप रहीं। कविता पाठ में राहुल बेस्ट परफॉर्मर रहे। आंचल और पुनीत संयुक्त रूप से रनर-अप रहे। अभिनय में यशिका ने बाजी मारी। पोस्टर मेकिंग में दीपांशी और साहिल संयुक्त बेस्ट परफॉर्मर बने, जबकि रिया और हेमंत संयुक्त रनर-अप रहे। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अंत में डॉ. कुसुम लता शर्मा ने अतिथियों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed