फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students showcase innovation and technical skills at the hackathon

Gurugram News: हैकाथॉन में छात्रों ने दिखाए नवाचार और तकनीकी कौशल

Fri, 19 Sep 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Students showcase innovation and technical skills at the hackathon
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के तहत केआईआईटी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

सोहना। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के तहत केआईआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा और नवाचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने एआई आधारित हेल्थ चैटबॉट और भारतीय यातायात के लिए उन्नत सड़क नेटवर्क मॉडल जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इनका उद्देश्य समाज और देश की व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करना था।


हैकाथॉन में विकास लाइफकेयर के डॉ. एसके धवन ने छात्रों से स्टार्टअप और नवाचार पर चर्चा करते हुए बताया कि एक अच्छा विचार मेहनत और लगन से बड़े कारोबार और रोजगार सृजन में बदल सकता है। वहीं, वास्तव इंटेलेक्ट के वेंकटेश भारती ने बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) की जानकारी दी और छात्रों को अपने विचारों को पेटेंट और कॉपीराइट से सुरक्षित करने की सलाह दी। कार्यक्रम की ज्यूरी में डॉ. गौरव, दीपाली, ऋषभ और सागर कुमार शामिल रहे। रजिस्ट्रार डॉ. नीलिमा कामराह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नई सोच और उद्योग-उन्मुख कौशल विकसित करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed