फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Student threw acid on another student in syringe badly injured

गुरुग्राम : एक छात्र ने दूसरे छात्र पर सिरिंज में तेजाब भरकर फेंका, बुरी तरह घायल

Fri, 24 Jan 2020 05:33 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Student threw acid on another student in syringe badly injured
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला
धनकोट स्थित एक स्कूल के आठवीं के दो बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बच्चे ने स्कूल की लैब में रखे एसिड को सिरिंज में भरकर दूसरे पर फेंक दिया, जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। गनीमत यह रही कि उसकी आंखें बंद हो गई, जिससे आंखें बच गई। वहीं इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव ने कहा कि मामले को लेकर उन्हें शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारियों से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का दूसरे छात्र से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों छात्र में झगड़ा ज्यादा बढ़ गया जिसके बाद अन्य छात्रों ने बीच बचाव किया। हालांकि दूसरे छात्र का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने स्कूल की लैब की अलमारी में रखे एसिड को सिरिंज में भरकर दूसरे छात्र पर डाल दिया। 
विज्ञापन


गांव के सरपंच दिनेश ने कहा कि बच्चों का आपस में झगड़ा हो गया। छात्र को तेजाब कहां से मिला और उसने इसका कितनी आसानी से प्रयोग कर लिया, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed