फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Student commits suicide by jumping from the fourth floor of a society

Gurugram News: सोसाइटी में चौथी मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी जान

Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by jumping from the fourth floor of a society
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में रविवार शाम को केंद्रीय विहार सोसाइटी की चौथी मंजिल से कूदकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की है, यह बात सामने नहीं आई है। सोमवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी की पहचान श्रीमयी दास (14 वर्ष) के रूप में हुई है और वह निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृत किशोरी के परिवार में उसके माता-पिता और एक बड़ी बहन हैं। पिता इंजीनियर हैं, जबकि बड़ी बहन जयपुर में पढ़ाई कर रही है।

पुलिस की जांच व परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि किशोरी रविवार की शाम 4:30 बजे अपनी सोसाइटी की छत पर गई और वहां से कूद गई। सोसाइटी में रहने वाले लोग एकत्रित हो गए और घायल किशोरी को पास के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाकर छानबीन शुरू की। घटना के दौरान किशोरी की मां घर में मौजूद थी। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, उनमें कोई संदिग्ध बात या पढ़ाई को लेकर कोई परेशानी की बात सामने नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed