फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strike intensifies; ruckus created at MLA's office.

Gurugram News: हड़ताल तेज, विधायक कार्यालय पर किया हंगामा

Sat, 22 Aug 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Strike intensifies; ruckus created at MLA's office.
आज 17 वे  दिन पुराने नगर निगम कार्यालय में  हड़ताल जारी रही
कार्यालय कर्मचारियों से हुई झड़प, आक्रोषित हड़तालियों ने विधायक कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा किया
विज्ञापन

नंबर गेम- 24 अगस्त तक मांगें न मानी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 17वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने 24 अगस्त तक अपनी मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। इस हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर ने की। हड़ताली निगम कर्मियों ने अग्रसेन चौक, महावीर चौक और बस स्टैंड माता रोड से होते हुए सेक्टर-12 चौक तक प्रदर्शन मार्च निकाला। उन्होंने आम जनता से हड़ताल को समर्थन देने की अपील की। इसके बाद कर्मचारी विधायक मुकेश शर्मा के राजीव नगर स्थित कार्यालय पर पहुंचे। विधायक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय के बाहर ज्ञापन भी चस्पा किया। इसके बाद कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय लौट आए।

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 13 मई को कई मांगों पर सहमति जताई थी। इनमें 1175 फायरमैन और 13000 पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल था। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग भी प्रमुख थी। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार और वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत ने संयुक्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इन समझौतों को लागू करने के आदेश जारी नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ठेकेदारी प्रथा के जरिये गरीब सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों का गुलाम बना रही है।
विज्ञापन


इनेलो पार्टी के जिला अध्यक्ष ने किया समर्थन
इनेलो पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप कटारिया ने हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने गरीब सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय किया तो इनेलो पार्टी उनके समर्थन में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन कोई आदेश जारी नहीं कर रही। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इससे गंदगी के ढेर लगे हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed