फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strike extended by two more days; ultimatum given to the government until the 26th.

Gurugram News: हड़ताल दो दिन और बढ़ी, 26 तक सरकार को दिया अल्टीमेटम

Tue, 25 Aug 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Strike extended by two more days; ultimatum given to the government until the 26th.
नगर निगम कर्मचारियों ने वादाखिलाफी का आरोप लगाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार पर 13 मई को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को 19वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। भारी बारिश के बीच कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से अग्रसेन चौक, शाम रेस्टोरेंट के सामने से होते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सेशन हाउस चौक पर हरियाणा सरकार और ठेकेदारी प्रथा का पुतला दहन किया गया। कर्मचारी मोर चौक और अग्रवाल धर्मशाला चौक होते हुए वापस पुराने निगम कार्यालय पहुंचे।
कर्मचारी नेताओं ने सरकार के कथित अड़ियल रवैये, पुलिस दमन और सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में हड़ताल को 25 और 26 अगस्त तक दो दिन और बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त तक मांगों के संबंध में आदेश जारी नहीं हुए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा।
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उपप्रधान सम्मी बोहत और फायर विभाग के जिला प्रधान साहुन खान ने की, जबकि संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। राज्य उपप्रधान बसंत कुमार, फायर विभाग के जिला उपप्रधान जोगिंदर और पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुई सहमति के अनुसार पे-रोल पर कार्यरत 1175 फायरमैन और नगर पालिका, परिषद एवं निगमों के करीब 13 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगों पर आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश सरकार ने सफाई और सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती नहीं की। उनका कहना था कि सफाई कार्य ठेके पर देकर कर्मचारियों से कम वेतन में अधिक काम लिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से नगर निकायों के सफाई और सीवर कर्मचारियों को भी ठेकेदारी से मुक्त कर हरियाणा रोजगार कौशल निगम में समायोजित करने की मांग की।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। बारिश और गर्मी के मौसम में इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार यूनियन नेताओं को बैठक के लिए बुलाकर आश्वासन दे रही है, लेकिन सहमति बनी मांगों के संबंध में आदेश जारी नहीं किए जा रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 26 अगस्त तक मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं हुए तो नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा, कामरेड राजेंद्र सरोहा, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव महेश कुमार समेत कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed