फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strike by 90 RMC plants in Gurugram-Manesar; operations halted.

Gurugram News: गुरुग्राम-मानेसर में 90 आरएमसी प्लांटों की हड़ताल, कामकाज बंद

Sat, 13 Jun 2026 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Strike by 90 RMC plants in Gurugram-Manesar; operations halted.
संचालकों का आरोप-लगातार कार्रवाई और भारी जुर्माने से उद्योग प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम और मानेसर में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) उद्योग की हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गई है। करीब 90 आरएमसी प्लांट संचालकों ने सामूहिक रूप से कामकाज बंद कर दिया है, जिससे क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। संचालकों का आरोप है कि लगातार कार्रवाई और भारी जुर्माने से उद्योग प्रभावित हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 60 लाख से एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने से आर्थिक दबाव बढ़ा है।

आरएमसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उद्योगों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है और एक ही प्रकार के उद्योग होने के बावजूद गुरुग्राम और फरीदाबाद में अलग-अलग नियम लागू किए जा रहे हैं। इससे उद्योग संचालन में असमानता और अनिश्चितता बढ़ रही है।
विज्ञापन


आरएमसी उद्योग के संचालकों ने किराये की जमीन पर चल रही इकाइयों के लिए लागू सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) शर्त को अव्यावहारिक बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस शर्त को पूरा करना संभव नहीं है, इसलिए सरकार को स्पष्ट और एक समान नीति बनानी चाहिए। एसोसिएशन ने मांग की है कि सीएलयू शर्त हटाकर व्यावहारिक नियम लागू किए जाएं और उनके उल्लंघन पर ही कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed