फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strictness is not seen even in the Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में भी नहीं दिख रही सख्ती

Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Strictness is not seen even in the Containment Zone
गुरुग्राम। बेतहाशा कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन ने 27 स्वास्थ्य केंद्रों के 165 इलाकों को कंटेनमेंट जोन तो बना दिया है, लेकिन उनमें किसी भी तरह की सख्ती नहीं की जा रही है। इससे कंटेनमेंट जोन में बाहरी लोगों का भी बेधड़क आना-जाना लगा हुआ है। स्थिति यह है कि कंटेनमेंट जोन में पिछले साल की तरह भी सख्ती नहीं की जा रही है जबकि इस बार संक्रमण का प्रकोप पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 26 कंटेनमेंट जोन तिगड़ा इलाके में हैं, लेकिन किसी भी कंटेनमेंट जोन में सख्ती नहीं की जा रही है। पिछले साल प्रत्येक कंटेनमेंट जोन के प्रवेश द्वार पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता था लेकिन इस बार संक्रमण का असर ज्यादा होने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई खास सख्ती नहीं की जा रही है। वहीं, इस बारे में पूछने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पल्ला झाड़ते नजर आते हैं।
विज्ञापन

प्रोटोकाल का हो रहा उल्लंघन
नाथूपुर, चौमा, वजीराबाद, राजेंद्रा पार्क, कासन, दौलताबाद व खांडसा सरीखे कुछ कंटेनमेंट जोन ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन किया जा रहा है। यहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है और इनकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है। पिछले साल कंटेनमेंट जोन के प्रवेश द्वार पर ही बांस-बल्लियां लगाकर बड़े वाहनों व बेवजह आने जाने वालों को रोका जाता था लेकिन इस बार ऐसी कोई कवायद नहीं की जा रही है। नतीजा यह है कि कंटेनमेंट जोन बनने के बाद भी संक्रमण की रोकथाम में ज्यादा मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कंटेनमेंट जोन बनाना प्रशासन का काम है। पुलिस की इसमें ज्यादा भूमिका नहीं है। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारी ही ज्यादा बता सकते हैं।
- कुलविंदर सिंह (संयुक्त आयुक्त, गुरुग्राम पुलिस)
165 कंटेनमेंट जोन के संबंध में आदेश जारी
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से ज्यादा प्रभावित इलाकों में नए सिरे से कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके तहत 27 स्वास्थ्य केंद्रों के 165 इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग की तरफ से जारी की गई सूची में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलताबाद, नाहरपुर रूपा, खांडसा और मंदपुरा के क्षेत्रों में सबसे कम एक-एक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रलोक के क्षेत्र में 19, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेल नगर के क्षेत्र में 15, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूपुर के क्षेत्र में 14 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाहपुर व चौमा के क्षेत्रों में 9-9, स्वास्थ्य केंद्र फिरोज गांधी कॉलोनी, कासन और वजीराबाद में 7-7, जबकि राजीव नगर, भांगरौला, फाजिलपुर स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में 6-6 व राजेंद्रा पार्क और भोड़ाकला स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में 5-5 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

होगी डोर टू डोर स्क्रीनिंग
प्रशासन की योजना के मुताबिक चिन्हित किए गए क्षेत्रों में आने-जाने पर उचित प्रतिबंध रहेगा। सभी लोगों के स्वास्थ्य की डोर टू डोर जांच की जाएगी। प्रशासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बड़े प्रकोप वाले क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम उस क्षेत्र के एसीपी के साथ समन्वय करके सीमाएं तय करेंगे और उसमें प्रवेश तथा निकासी के अलग-अलग द्वार बनाए जाएंगे। अधिकारी कंटेनमेंट जोन में चिकित्सकीय व अन्य सुविधाएं मुहैया कराएंगे। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग लगाने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिस आयुक्त तथा संबंधित एसडीएम से परामर्श लेकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed