फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STP team will go to Zara Society within seven days

Gurugram News: जारा सोसाइटी में सात दिन के अंदर जाएगी एसटीपी की टीम

Fri, 28 Jul 2023 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
STP team will go to Zara Society within seven days
जारा आवास सोसाइटी
जारा सोसाइटी में सात दिन के अंदर जाएगी एसटीपी की टीम
विज्ञापन

- 45 दिन के अंदर समस्याओं के समाधान का एसटीपी ने दिया भरोसा

- बिल्डर और निवासियों को बुलाया था, दोनों पक्षों को सुना

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। सेक्टर-104 स्थित जारा अफोर्डेबल सोसाइटी में खराब रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के मामले में वरिष्ठ नगर योजनाकार (एसटीपी) ने तय किया है कि उनके वैयक्तिक सचिव (पीए) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) सात दिन के अंदर सोसाइटी पहुंच कर निरीक्षण करेंगे। भरोसा दिलाया है कि 45 दिन के अंदर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शुक्रवार को एसटीपी ने सोसाइटी की आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, निवासियों के साथ-साथ बिल्डर पक्ष को भी कार्यालय बुलाया था।

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि तीन साल से सोसाइटी की टावरों पर पेंट नहीं हुआ है। पांच साल तक इसकी जिम्मेदारी बिल्डर की होती है। इसके अलावा सोसाइटी में 33 केबी सब स्टेशन के लिए बैंक गारंटी के लिए बिल्डर निवासियों के लिए डिमांड जारी कर रहा है। जबकि अफोर्डेबल हाउसिंग में इसके लिए यह प्रावधान नहीं है। इमारतों के बीमा के नाम पर केवल लिफ्ट का बीमा करा दिया गया है। ले आउट का उल्लंघन भी किया गया है। एसटीपी ने इन्हीं सभी विषयों के लिए सात दिन में स्टाफ भेजकर निरीक्षण करने को कहा है। बिल्डर पक्ष की ओर से निदेशक विपुल सचदेव, सेल्स हेड गुनीत जोश और मैनेजर राजीव श्रीनिवासन मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए की महासचिव दीप्ति शुक्ला एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुरेश दहिया सहित सोसाइटी के अन्य निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed