फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stones pelted at police during checking, case registered against 25 including three named

Gurugram News: चेकिंग के दौरान पुलिस पर पथराव , तीन नामजद सहित 25 पर केस दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at police during checking, case registered against 25 including three named
गांव घाटा शमशाबाद में हुआ हमाला, पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका । थाना क्षेत्र के गांव घाटा शमशाबाद में बुधवार को चेकिंग के दौरान खनन माफिया पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाकर पकड़े गए ट्रैक्टर को जबरन छीन कर ले गए। इस दौरान पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की तहरीर पर इस मामले के संदर्भ में तीन नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को पकड़कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा।

फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में अवैध खनन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों भी खनन माफिया ने पुलिस के दावों को चुनौती देते हुए एक बड़े पहाड़ के हिस्से को गिरा दिया था। बुधवार को दबंग खनन माफिया ने पुलिस पर हमला बोल उन्हें घायल कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार के दिन वह पुलिस पार्टी के साथ माइनिंग चेकिंग के लिए घाटा शमशाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह टोल नाके के नजदीक पहुंचे तो उन्हें तीन ट्रैक्टर पत्थर से लदे दिखाई दिए। शक होने पर जब उन्होंने रुकने के इशारा किया तो चालक ट्रैक्टर को लेकर घाटा शमशाबाद गांव की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछे किया तो ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटकर पुलिस का रास्ता रोक दिया। किसी तरह पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को अपने काबू में ले लिया। जैसे ही ट्रैक्टर को लेकर चलने लगे तो गांव के 20 से 25 लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी पुलिस से जबरदस्ती ट्रैक्टर को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। वहीं, थाना प्रबंधक अमन सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने तीन लोगों के नामजद सहित 25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


फ़ोटो : पुलिस द्वारा पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed