{"_id":"622cde12cde2d323b9384496","slug":"station-supervisor-and-sub-inspector-found-absent-gurgaon-news-noi637023292","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन सुपरवाइजर और सब इंस्पेक्टर मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन सुपरवाइजर और सब इंस्पेक्टर मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना। गुरुग्राम के बस अड्डों की हालत क्या है इसका सही नजारा शनिवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने खुद मौके पर देखा। वह दोपहर बाद सोहना बस स्टैंड पहुंचे। मौके पर हाजिरी रजिस्टर जांच किया तो स्टेशन सुपरवाइजर और एक सब इंस्पेक्टर गायब मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और दोनों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दोनों से इसका जवाब भी तलब किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने खुद ही दोनों की अनुपस्थिति दर्ज की। उन्होंने बस अड्डे पर दी जा रही सुविधाओं व सेवाओं का जायजा लेने के बाद यात्रियों से भी वहां का हाल जाना।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं आम आदमी के यातायात का प्रमुख साधन है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी बसें, बस अड्डे के अंदर से होकर जाए ताकि इंतजार कर रहे मुसाफिरों को समय से बसें मिलें। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी का जहाज है। इसलिए सभी रोडवेज कर्मचारी यात्रियों के साथ संयमित व अच्छा व्यवहार रखें। जिससे सेवा क्षेत्र में हरियाणा परिवहन की छवि बेहतर हो। जनसेवा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं है। आज प्रदेश में विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू हैं। ऐसे में परिवहन विभाग भी सेवा का प्रमुख माध्यम है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखे। समय समय पर सेवाओं के विषय में यात्रियों से निरंतर फीडबैक लेते रहे ताकि भविष्य की योजनाओं में उनका समावेश किया जा सके।