फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State's First 'Safe School Zone' Launched in Gurugram

Gurugram News: गुरुग्राम में प्रदेश का पहला ‘सेफ स्कूल जोन’ शुरू

Sun, 29 Mar 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
State's First 'Safe School Zone' Launched in Gurugram
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने किया परियोजना का उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। बच्चों की सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम के कादीपुर में शनिवार को हरियाणा का पहला ‘सेफ स्कूल जोन’ शुरू किया गया। यह पहल सरकारी स्कूल के आसपास सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस परियोजना का उद्घाटन नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी एवं बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला भी मौजूद रहे। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि इस पहल के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और पर्यावरण संरक्षण तीनों पहलुओं को साथ लेकर काम किया जा रहा है। जिस सड़क पर बच्चे और बुजुर्ग निश्चिंत होकर चल सकें, वही सड़क वास्तव में सभी के लिए सुरक्षित होती है। कादीपुर में शुरू हुआ सेफ स्कूल जोन प्रदेश में एक नई शुरुआत है और आने वाले समय में इसे अन्य क्षेत्रों तक भी विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से इस मुहिम में भागीदार बनने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से ही एक सुरक्षित और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन




संजीव सिंगला ने कहा कि सेफ स्कूल जोन जैसी पहल समाज के लिए एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है, जिसमें बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल स्कूल के आसपास के माहौल को सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि अभिभावकों में भी विश्वास पैदा करते हैं। प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही इस पहल को सफल बनाया जा सकता है, ताकि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में हर दिन औसतन 42 बच्चों की सड़क हादसों में होती है मौत



‘राहगीरी फाउंडेशन’ द्वारा गुरुग्राम विजन जीरो कार्यक्रम के तहत इस परियोजना को नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के सहयोग से लागू किया गया है। इस पहल को हीरो मोटोकॉर्प, नगरो और ह्यूजेस सिस्टिक जैसी संस्थाओं का भी सहयोग मिला है। जानकारी के अनुसार, देश में हर दिन औसतन 42 बच्चों की सड़क हादसों में मौत होती है। कादीपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में किए गए सर्वे में पाया गया कि करीब 80 प्रतिशत बच्चे पैदल स्कूल आते हैं। पहले उन्हें बिना फुटपाथ, सुरक्षित क्रॉसिंग या किसी चेतावनी संकेत के व्यस्त सड़क से गुजरना पड़ता था। अब इस सेफ स्कूल जोन के तहत सड़क को पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। यहां बच्चों के लिए सुरक्षित फुटपाथ, ऊंचे और स्पष्ट पैदल पारपथ (ज़ेब्रा क्रॉसिंग), 25 किमी/घंटा की गति सीमा, प्रतीक्षा क्षेत्र और जागरूकता बढ़ाने के लिए दीवारों पर आकर्षक चित्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed