फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State-level sports competition begins.

Gurugram News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
State-level sports competition begins.
जिले में प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ियों का जमावड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ताऊ देवीलाल खेल परिसर मंगलवार को प्रदेशभर से पहुंचे स्कूली खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का गवाह बना। यहां 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में लॉन टेनिस और क्रिकेट के मुकाबलों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरने से पहले खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की शपथ भी ली।



स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में लॉन टेनिस के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के मुकाबले कराए जा रहे हैं। वहीं क्रिकेट में 14 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। अलग-अलग जिलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिला शिक्षा अधिकारी गीता आर्य ने किया। इस दौरान एसटीपी जीएमडीए वेद प्रकाश सहरावत और समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य संगीता के मार्गदर्शन में स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed