फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports Mantra Cricket School Becomes Champion

Gurugram News: स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल बना चैंपियन

Wed, 15 Apr 2026 05:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Sports Mantra Cricket School Becomes Champion
अंडर-12 अंतर विद्यालय फाउंडेशन कप 2026 का हुआ था आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। लिफ्ट अप स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर-12 अंतर विद्यालय फाउंडेशन कप 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया और सभी टीमों ने लीग प्रारूप के तहत तीन-तीन मुकाबले खेले। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया।



टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, प्रमंदा इंटरनेशनल स्कूल दूसरे और शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल ने प्रमंदा इंटरनेशनल स्कूल को 103 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स मंत्रा की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान प्रियांशु पांडेय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन




157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रमंदा इंटरनेशनल स्कूल की टीम 9 ओवर में 53 रन पर सिमट गई। स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट स्कूल की ओर से पार्थ ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 16 रन देकर छह विकेट झटके और मैच के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इसके अलावा दिव्यम ने एक विकेट और आदर्श कुमार ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed