फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports Mahakumbh: Players from 22 districts reached Gurugram

खेल महाकुंभ : 22 जिलों के खिलाड़ी पहुंचे गुरुग्राम

Tue, 23 Sep 2025 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Sports Mahakumbh: Players from 22 districts reached Gurugram
प्रशासन की तैयारी पूरी, खिलाड़ियों को जिले के स्कूलों में ठहराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




गुरुग्राम। आज से शुरू हो रहे खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए 22 जिलों के खिलाड़ी मंगलवार को गुरुग्राम पहुंच गए। बाहर से पहुंचे खिलाड़ियों को ठहराने के लिए जिला प्रशासन ने इस्लामपुर , नखरौला और सुखराली स्कूल में व्यवस्था की है। जहां भोजन से लेकर अन्य आवश्यक सुविधाओं तक का इंतजाम किया गया है। महाकुंभ के तहत गुरुग्राम में क्रिकेट और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 11 बजे करेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद दोनों खेलों के मुकाबले शुरू होगे। जिला खेल कार्यालय के अनुसार, इस महाकुंभ में करीब 1150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को पंजीकरण के दौरान 1000 रुपये सुरक्षा शुल्क के रूप में जमा करना है जिसे प्रतियोगिता समाप्ति के बाद उन्हें वापस कर दिया जाएगा। इसमें उन्हें रोजाना इस्तेमाल करने वाली जरूरी चीजे दी जाएंगी। जैसे नहाने के लिए बाल्टी, मग आदि। प्रशासन का कहना है कि खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन



----------
यहां रुकने की व्यवस्था बहुत अच्छी है, हमें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही। -यजस, क्रिकेट खिलाड़ी

---------
स्कूल में साफ-सफाई और खाने-पीने की व्यवस्था काफी बेहतर है, हमें यहां पर रुकने में कोई दिक्कत नहीं होगी। -पीयूष, क्रिकेट खिलाड़ी
---------
यहां सभी खिलाड़ियों को बराबर सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे हमें खेल पर फोकस करने में आसानी हो रही है। -अंकित, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed