फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports department released budget of Rs 8 lakh for boxing nursery

Gurugram News: बॉक्सिंग नर्सरी के लिए खेल विभाग ने जारी किया 8 लाख का बजट

Fri, 05 Jun 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sports department released budget of Rs 8 lakh for boxing nursery
ताऊ देवीलाल स्टेडियम की नर्सरी में जल्द ही आधुनिक और नए उपकरणों की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में संचालित बॉक्सिंग खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक और नए उपकरणों की सुविधा मिलेगी। खेल विभाग ने नर्सरी में खराब हो चुके उपकरणों को बदलने के लिए करीब 8 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह तक नए उपकरण नर्सरी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।


जानकारी के अनुसार बॉक्सिंग नर्सरी में उपयोग किए जा रहे कई उपकरण लंबे समय से इस्तेमाल के कारण खराब हो चुके हैं। इनमें बॉक्सिंग रिंग, ग्लव्स, पंचिंग बैग सहित अन्य प्रशिक्षण उपकरण शामिल है। उपकरणों की खराब स्थिति के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए खेल विभाग ने नए उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा तैयार किए गए बजट के तहत बॉक्सिंग रिंग, उच्च गुणवत्ता वाले ग्लव्स, पंचिंग बैग और अन्य आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

नए उपकरण मिलने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा और उनकी प्रदर्शन क्षमता में भी सुधार आएगा। बाक्सिंग कोच सुदीप ने बताया कि आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपकरण खिलाड़ियों के तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में नए उपकरणों की उपलब्धता से नर्सरी में प्रशिक्षण ले रहे युवा मुक्केबाजों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





----------


ताऊ देवीलाल स्टेडियम की बॉक्सिंग नर्सरी में कुछ उपकरण काफी समय से उपयोग में होने के कारण खराब हो गए थे। नए बॉक्सिंग रिंग, ग्लव्स, पंचिंग बैग सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले सप्ताह तक सभी उपकरण नर्सरी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed