{"_id":"6a4800a0b3952b5dbb062130","slug":"special-water-billing-camp-to-be-held-in-ward-15-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93342-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वार्ड-15 में लगेगा विशेष वाटर बिलिंग कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वार्ड-15 में लगेगा विशेष वाटर बिलिंग कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए वाटर बिल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष वाटर बिलिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 4 जुलाई को वार्ड-15 क्षेत्र के साउथ सिटी-2 स्थित पार्षद कार्यालय में आयोजित होगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को वाटर बिल में सुधार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा मौके पर ही भुगतान सुविधा देना है।
नगर निगम द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार विशेष वाटर बिलिंग कैंप वार्ड-15 की पार्षद भारती हरसाणा के कार्यालय, 101-I ब्लॉक, साउथ सिटी-2 में आयोजित किया जाएगा। कैंप में नगर निगम की संबंधित टीम नागरिकों की वाटर बिल संबंधी समस्याओं एवं सुधार मामलों पर कार्रवाई करेगी। कैंप में वाटर कनेक्शन के लिए भी आवेदन करने की सुविधा रहेगी।
इस विशेष कैंप के माध्यम से वार्ड-15 एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिक अपनी वाटर बिल संबंधी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम के समक्ष रख सकेंगे। कैंप का उद्देश्य नागरिकों को निगम कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का यथासंभव शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। ब्यूरो