फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special ward with 30 beds for dengue patients ready at the Civil Hospital.

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 30 बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार

Wed, 01 Jul 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Special ward with 30 beds for dengue patients ready at the Civil Hospital.
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानसून से पहले डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में 30 बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था की गई है।


खून जांच के लिए लैब में की गईं व्यवस्थाएं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में डेंगू की जांच, उपचार और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। इसके साथ ही जांच के लिए लैब में ब्लड प्लेटलेट्स, आवश्यक मेडिकल उपकरण और इमरजेंसी सेवाओं को भी तैयार रखा गया है।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए विभाग ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर, गमले और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने और पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छररोधी उपाय अपनाने की अपील की गई जा रही है। पॉजिटिव लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या अन्य डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। समय पर इलाज से बीमारी की गंभीरता को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
नागरिक अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 30 बेड का विशेष वार्ड तैयार कर दिया गया है, बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। आगामी डेंगू मानसून के मौसम को देखते हुए इलाज और संक्रमण से बचाव की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। -डॉ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed