फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special focus will be given to last mile connectivity with expansion of Metro services: Manohar Lal

मेट्रो सेवाओं के विस्तार के साथ अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा : मनोहर लाल

Mon, 10 Nov 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Special focus will be given to last mile connectivity with expansion of Metro services: Manohar Lal
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने समापन सत्र में दी प्रतिभागियों को बधाई
विज्ञापन


18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय आवासन, शहरी एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के भीड़भाड़ वाले शहरों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेट्रो सेवा का विस्तार किया जा रहा है। अब मेट्रो के लाइसेंस के साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी का लाइसेंस अलग से लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी, मेट्रो सेवा के लाइसेंस में ही उक्त लाइसेंस प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। उन्होंने लास्ट माइल कनेक्टिविटी (अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी) के महत्व पर जोर दिया, खासकर व्यस्त शहरों में, ताकि लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
केंद्रीय मंत्री रविवार को 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन के समापन समारोह में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधिगण को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शहरी परिवहन में उत्कृष्टता के लिए शहरों को सम्मानित भी किया। इसमें मेट्रो रेल विद द बेस्ट पैसेंजर सर्विस में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन दिल्ली को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन




सुपरचार्जर जैसी नई तकनीक अपनाने पर बल दिया

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तीन दिन तक चले इस सम्मेलन में केवल विचार-विमर्श ही पर्याप्त नहीं रहा बल्कि उन विचारों को व्यवहार में लाना भी आवश्यक है। उन्होंने ई-वाहनों की संख्या बढ़ाने और इससे जुड़ी चुनौतियों जैसे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा की। भारत में बिजली की कमी नहीं है, बल्कि सरप्लस है, इसलिए चार्जिंग स्टेशन के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने सुपरचार्जर जैसी नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जो कम समय में वाहनों को चार्ज कर सकें। साल 2047 तक भारत की शहरी आबादी में बढ़ोतरी होगी तो उसके लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से नवाचार पद्धति के साथ काम करना है। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और क्यूआर कोड के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री(पीएम) ई-बस सेवा का लोगो और आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली में पार्किंग की समस्या का भी जिक्र

मनोहर लाल ने दिल्ली जैसे बड़े शहरों में पार्किंग की समस्या का भी जिक्र किया और कहा कि इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सम्मेलन में अगले वर्ष की कॉन्फ्रेंस के लिए भी कुछ सुझाव दिए, जिसमें नए विषयों को शामिल करना और डिजिटल एक्सेसिबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। प्रतिनिधिगण को विश्वास दिलाया है कि 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस में रखे गए विचारों व सुझावों को वे अपनी मंत्रालय स्तर पर लागू करने की जिम्मेदारी लेते हैं।


एक नई दिशा देने का काम काॅफ्रेंस ने किया : डॉ. खरे

जीएमआरल के एमडी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुग्राम में आयोजित इस तीन दिवसीय अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन भारत की गतिशीलता को एक नई दिशा देने की सामूहिक प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। सम्मेलन में प्राप्त व्यावहारिक अनुभवों, नवाचारी विचारों और नीति-आधारित सुझावों को अपनाते हुए आने वाले समय में देश के नगर निकाय और राज्य सरकारें अपने-अपने शहरों में शहरी गतिशीलता के क्षेत्र में ठोस कदम उठाएंगी।


इन श्रेणियों में भी मिला सम्मान
इनोवेशन, रिसर्च और एग्जीबिशन के क्षेत्र में खास योगदान के लिए को रिवर प्राइवेट लिमिटेड, कजाम एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम व रास्ता एआई को क्रमश : प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए एक लाख के पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों के लिए प्रमाण पत्र और 20 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें आईआईटी दिल्ली से गोंगल्ला वामसी, आईआईटी मद्रास से अभिरामी कृष्ण अशोक तथा आईआईएससी बैंगलोर से हरेंद्र प्रताप ने क्रमश : पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक्जीबिशन में पहले स्थान पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और तीसरे स्थान पर स्पेन एंबेसी रही।



भुवनेश्वर में आयोजित होगा 19वां यूएमआई

केंद्रीय मंत्री ने यह घोषणा की कि 19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन का आयोजन उड़ीसा के भुवनेश्वर में किया जाएगा। अर्बन एक्सेसिबिलिटी एंड लायबिलिटी इन डिजिटल एज थीम के साथ यह सम्मेलन 23 से 25 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, तमिलनाडु के परिवहन एवं विद्युत मंत्री एसएस शिवाशंकर, राजस्थान के शहरी आवास मंत्री झाबर सिंह, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटीकिथला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed