{"_id":"61b23c6ca64ac610253e063f","slug":"son-who-escaped-after-killing-father-arrested-with-friend-gurgaon-news-noi620440578","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या कर फरार बेटा साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की हत्या कर फरार बेटा साथी संग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शराब के नशे में पिता की पत्थर से पीटकर हत्या करने वाले बेटे को उसके दोस्त संग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सात दिसंबर की देर रात से हत्या करके फरार था। आरोपी को क्राइम ब्रांच और फर्रुखनगर पुलिस दोनों ने पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि पिता कृष्ण की हत्या कर फरार हुए बेटे मंजीत उर्फ टीले निवासी गांव मुबारिकपुर और उसके दोस्त मोहित निवासी गांव नाहरी जिला सोनीपत को फर्रुखनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने के बाद देर रात कृष्ण के मेन गेट के पास बने बाथरूम में मोहित पेशाब कर रहा था। मंजीत उर्फ टीले की मां ने उसे ऐसा करने से टोका। यह बाद मोहित और मंजीत को नागवार गुजरी। दोनों ने महिला से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मंजीत के पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो दोनों ने पत्थरों से कृष्ण के सिर में ताबड़तोड़ कई वार कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। मृतक के बड़े बेटे की शिकायत पर पुलिस ने छोटे बेटे और रिश्ते के भांजे पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए थे। बुधवार रात दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों नशा करने के आदी हैं।