फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   son murdered father

नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने पिता को मार डाला

Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
son murdered father
नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने पिता को मार डाला
विज्ञापन

गुरुग्राम। नशे के लिए पिता द्वारा रुपये न देने पर बेटे ने कैंची से गर्दन पर वारकर उनकी हत्या कर दी। बाद में उसी कैंची से जेब काटकर उसके पास रखे पैसे लेकर फरार हो गया। पिता- पुत्र के बीच झगड़ा होने की खबर से बड़ा बेटा ससुराल से घर पहुंचा। जहां बिस्तर पर पिता की लाश मिली। न्यू कालोनी थाना पुलिस ने बड़े भाई के बयान पर छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

अर्जुन नगर कालोनी में गली नंबर एक में किशन डूडेजा (75) अपने दोनों बेटे के साथ रहते थे। बड़े बेटे का विवाह हो चुका है, जबकि छोटा बेटा अविवाहित है। वह निजी कंपनी से रिटायर्ड थे। छोटे बेटे को शुरू से ही नशे की लत है। परिवार के लोग उसके नशे की लत, सट्टा खेलने की आदत व अलग-अलग लड़कियों से दोस्ती की हरकत से परेशान थे। मंगलवार को बड़ा बेटा अजय ससुराल पुन्हाना गया हुआ था। इस दौरान छोटे बेटे नीरज उर्फ नानू का पिता से पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते उसने घर पर रखी कैंची से उसकी गर्दन पर बायीं ओर से वार किया। इससे कैंची आर-पार निकल गई। जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से भाग गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद सबसे पहले उसकी तलाश की। उसे सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed