कातिल बाप की कायराना करतूत: बेटे ने पानी देने से किया इनकार, पिता ने थप्पड़ मारकर ले ली संतान की जान
सत्यम ने थप्पड़ मारने की शिकायत अपनी मां से बताने के लिए कहा तो सुमन कुमार ने आपा खो दिया और बेटे सत्यम के साथ जमकर मारपीट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम थाना सेक्टर-10 की पुलिस ने छह साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पानी देने से मना करने पर आरोपी पिता ने शराब के नशे में बेटे के साथ मारपीट थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
शराब पीकर घर आया था पिता
बिहार के मुजफ्फरपुर का मूल निवासी सुमन कुमार सिंह गुरुग्राम के शक्ति नगर में परिवार सहित किराए पर रहता है। वह यहां दिहाड़ी-मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी एक कंपनी में नौकरी करती है। छह मई को सुमन कुमार को कोई काम नहीं मिला तो वह शराब पीकर घर आया और अपने छह साल के बेटे सत्यम से पानी मांगा। बेटे सत्यम ने पानी नहीं दिया तो सुमन कुमार ने उसे थप्पड़ मार दिए।
सत्यम ने थप्पड़ मारने की शिकायत अपनी मां से बताने के लिए कहा तो सुमन कुमार ने आपा खो दिया और बेटे सत्यम के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट के दौरान सत्यम कई बार दीवार से जाकर लगा और वह बेहोश हो गया।
सिर में चोटें लगने से हुई मौत
सत्यम को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि सत्यम की मृत्यु सिर में चोटें लगने से हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने सत्यम की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।