फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Somewhere the plaster is breaking, water is filling the basement somewhere

पांच साल में ही जर्जर हो गई शहर की दर्जनों सोसाइटी

Tue, 11 Aug 2020 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the plaster is breaking, water is filling the basement somewhere
गुरुग्राम। जिले में बिल्डर की विकसित सोसाइटी में करोड़ों रुपये खर्च कर निवेशकों ने अपने सपनों का आशियाना लिया। यह आशियाना ही निवेशकों के जी का जंजाल बन गया है। आए दिन छत से गिरता प्लस्तर, बेसमेंट में भर रहे पानी के कारण लोगों को इन सोसाइटी में रहने से डर लगने लगा है। जिले की दर्जनों सोसाइटी ऐसी हैं जिनकी हालत पांच साल से भी कम समय में जर्जर हो गई है। लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर बिल्डर ही नहीं बल्कि अधिकारियों से भी गुहार लगाई है, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन

अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी, रहेजा अथर्व सोसाइटी, इंडिया बुल्स, इंपीरिया एस्फेरा समेत दर्जनों ऐसी सोसाइटी में आए दिन घटना होती है। सोमवार को अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में प्लस्तर गिरने की घटना सामने आई है। यहां बेसमेंट में पानी भी भर रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य सोसाइटी हैं जहां आए दिन समस्या आती रहती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

बिल्डर समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे
रहेजा अथर्व सोसाइटी के निवासी अंजन देवेश्वर कहते हैं कि सोसाइटी में आए दिन छत से प्लस्तर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बेसमेंट में पानी भरना भी आम हो गया है। अधिकारियों को शिकायत के बाद एक बार सोसाइटी का दौरा किया, लेकिन बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी के हिमांशु शर्मा ने कहा कि यहां बेसमेंट की छत से पानी रिस रहा है, करोड़ों रुपये खर्च कर सोसाइटी में फ्लैट खरीदा। अब ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इंपीरिया एस्फेरा सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान ओपी अरोड़ा के अनुसार, सोसाइटी में भी प्लस्तर गिरने और रखरखाव की समस्या है। बिल्डर को शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सोसाइटियों की समस्या सामने आ रही हैं। शिकायत के बाद कुछ जगह दौरा किया गया है। इनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आरएस बाठ, जिला नगर योजनाकार, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed