{"_id":"60b39d688ebc3e14c5302ed3","slug":"some-shopes-was-open-while-lockdown-run-gurgaon-news-noi584523671","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सुबह खुलीं कुछ दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सुबह खुलीं कुछ दुकानें
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना महामारी के कारण हरियाणा में लॉक डाउन लगाया गया था, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। हालांकि बाजार तो रविवार को बंद रहे, लेकिन कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोली रखीं। वहीं पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर बंद करवाया।
प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चौथे सप्ताह में छूट देते हुए बाजारों को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में सोमवार से शनिवार तक सम-विषम के नियमों के तहत बाजारों में दुकानें खोली गई। लेकिन रविवार को सरकार ने बाजारों को बंद रखने के आदेश जारी किए हुए हैं। वहीं रविवार को सदर बाजार में सुबह के समय काफी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें खोल ली थी। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, तुरंत पुलिस की टीम सदर बाजार पहुंची और नियमों का हवाला देते हुए दुकानों को बंद करवाया गया। विरोध करने पर दुकानदारों को समझाया गया कि सम-विषम के तहत सोमवार से शनिवार तक दुकानों को खोला जा सकता है। वहीं ग्राहक भी सुबह से दोपहर तक बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे, लेकिन बाजार बंद होने के कारण वापस लौट गए।
सब्जी मंडी में रोजाना टूट रहे नियम
शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित सब्जी मंडी में रोजाना कोविड 19 के नियमों को दुकानदारों और सब्जी व फल खरीदने आने वालों द्वारा तोड़ा जा रहा है। सामाजिक दूरी तो सब्जी मंडी में कहीं दिखाई ही नहीं देती। वहीं कई लोग बिना मास्क लगाए ही मंडी में घूमते दिख जाते हैं। ऐसे में न तो दुकानदार ही लोगों को टोक रहे हैं और न ही लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का डर है। रविवार को सुबह 9.30 बजे सिटी थाना की पुलिस टीम सब्जी मंडी पहुंची और मंडी को बंद करवाया। एएसआई मुनीष ने बताया कि रविवार को बाजार और सब्जी मंडी को बंद रखने के आदेश हैं, जिस कारण सब्जी मंडी को बंद करवाया गया है।
विज्ञापन
फोटो-- रविवार को मार्किट बंद होने के बाद दुकानों के बाहर खड़े दुकानदार और ग्राहक।
फोटो-- रविवार की सुबह सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़।
फोटो-- सब्जी मंडी को बंद करवाते पुलिसकर्मी।